राशिफल 27 जुलाई 2023

Comment(1)

http://acharyaastrologer.com/wp-content/uploads/2023/07/90ADD04D-76FC-4EEF-8369-0DD585344E0E-260x208.jpeg
27 Jul
2023

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि राशिफल का आंकलन दैनिक राशिफल केअनुसार, आज यानी 27 जुलाई 2023, गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियोंको व्यापारव्यवसाय में घाटा मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों के स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव बना रहेगा। पंचांग केअनुसार, आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शुक्लपक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए पंडित गौरव आचार्य जी से जानते हैं, सभी राशियों के लिए गुरुवारका दिन, कैसा रहने वाला है?

मेषआज का दिन आपका उतारचढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापारव्यवसाय मेंनुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी सेवादविवाद हो सकता है।

वृषआज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतारचढ़ाव बना रहेगा। परिवार मेंमांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापारव्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार मेंमतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुनआज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापारव्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे।रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार समाज में मानसम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्कआज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापारव्यवसायमें लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मानसम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंहआज के दिन आप किसी वादविवाद में फंस सकते हैं। आपके किसी विशेष कार्य में रूकावट सकती है।स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापारव्यवसाय में हानी का सामना करना पड़ सकती है।

कन्याआज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों सेवादविवाद भी हो सकता है। व्यापारव्यवसाय में आज आपको हानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूसहोगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

तुलाआज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा।किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापारव्यवसाय में लाभप्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिकआज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।व्यापारव्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू करें। किसी अपरिचित व्यक्तिको उधार ना दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनुआज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापारव्यवसाय मेंहानी हो सकती है। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकरविवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि को चलाने में सतर्कता रखें।दुर्घटना हो सकती है।

मकरआज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।व्यापारव्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें नया कार्य शुरू ना करें। परिवार मेंमतभेद की स्थिति पर वादविवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभआज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्रमें नया कार्य मिल सकता है। जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपकासम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

मीनआज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरूकरना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापारव्यवसाय में हानी उठाना पड़सकता है। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और वादविवाद से दूर रहें।

1 Comment

Post a comment

Your email address will not be published.