अपने जन्मदिन पर जरूर करें ये शुभ कार्य, सुख से बीतेगा पूरा साल

http://acharyaastrologer.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_4861-260x173.jpeg
06 May
2024

किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसका जन्मदिन बहुत महत्व रखता है। इसलिए अपने इस दिन को और खास बनाने के लिए हर इंसान कोशिश करता है। साथ ही वह ये भी कामना करता है कि आने वाले समय में उसका जीवन सुखमय और भविष्य उज्जवल हो। ज्यादातर लोग अपने जन्मदिवस पर दोस्तों के साथ पार्टी आदि करते हैं खुशियां मनाते हैं, लेकिन पार्टी के अलावा आपको अपने जन्मदिन पर कुछ धार्मिक कार्य भी करने चाहिए। जिस दिन ईश्वर के आशीर्वाद से आपने मनुष्य रुप में जन्म लिया हो उस दिन को बहुत ही अच्छे तरीके से मनाना चाहिए। ऐसे में इस शुभ दिन को यदि आप शुभ कार्यों के साथ मनाते हैं तो आने वाले समय में आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, अपने जन्म दिवस का दिन इन कार्यों करके आप पूरे वर्ष को सुखमय बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे शुभ कार्य…. 

सूर्य को जल दें

ज्योतिष के अनुसार, जन्म दिवस पर व्यक्ति को प्रातः जल्दी उठकर सबसे पहले स्नानादि करने के पश्चात सूर्यदेव के दर्शन करने चाहिए और जल देना चाहिए। इसके बाद अपने इष्ट देव का ध्यान व पूजा आराधना करें। इससे आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। प्रतिदिन यदि इसी तरह से अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो आपका जीवन सुखमय बना रहता है।

रक्षा सूत्र

इस दिन घर के बड़े बुजुर्गों या फिर भाई-बहनों के द्वारा दिया गया धातु का कड़ा धारण करना चाहिए या फिर अपनी राशि के स्वामी ग्रह के नाम का रक्षा सूत्र अपने हाथ में बांधना चाहिए। मान्यता है कि ये आपको बुरी नजर व आने वाली समस्याओं से बचाकर रखता है।

ग्रहों की पूजा/उपाय

अपने जन्म दिन के मौके पर आप अशुभ ग्रह से संबंधित दान,उपाय,यज्ञ,अनुष्ठान कर सकते है और अनुकूल ग्रहों का बल बढ़ा सकते है या फिर इनके निमित्त पूजन व जाप करें। मान्यता है कि इससे आपके अशुभ ग्रह अनुकूल होंगे और आपके जीवन से समस्याएं भी दूर होंगी और शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ेगा

बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद

जन्मदिन पर अपने से बड़े लोग, माता-पिता, बुजुर्गों व गुरु का आशीर्वाद लेना चाहिए। जो लोग अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं उनसे देवता भी प्रसन्न रहते हैं। 

जरुरतमंदों की सेवा

जरूरतमंदों की सेवा और दान-पुण्य करना सबसे शुभ कार्य होता है। अपने जन्मदिवस के दिन जरुरतमंदों की भोजन करवाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपनी क्षमतानुसार अन्न व जरुरत की चीजें दान करना चाहिए। यदि आप इस दिन किसी जरुरतमंद की मदद करते हैं तो उसे संतुष्ट करके स्वयं भी भीतर से संतुष्टि प्राप्त करते हैं। 

पशुओं की सेवा

मान्यताओं के अनुसार, अपने जन्मदिन के मौके पर पशुओं की सेवा अवश्य करनी चाहिए। जो लोग अपने मन में पशु-पक्षियों को प्रति दयाभावना रखते हैं। उन्हें भोजन कराते हैं उनके ऊपर देवताओं की कृपा बनी रहती है। आप अपने जन्मदिवस पर बहुत सारा पैसा फालतू खर्च करने के बजाए किसी गौशाला आदि में थोड़ा-बहुत दान करते हैं या फिर गाय को चारा खिलाते हैं तो ये आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।

Post a comment

Your email address will not be published.