पन्ना

http://acharyaastrologer.com/wp-content/uploads/2017/03/Mercury.png
01 Mar
2017

पन्ना बुध ग्रह का रत्न है , जब बुध ग्रह कमजोर होता है या जन्म कुंडली में लग्न स्वामी बुध हो तो पन्ना रत्न पहनना चाहिये| पन्ना का उपरत्न बेरुज है| यह कीमत में पन्ना से सस्ता होता है इसलिए पन्ना की जगह पर बेरुज को पहना जा सकता है| पन्ना पहनने से घर में सुख शान्ति एवं धन धान्य मिलता है| यह जादू टोना , व् प्रेतबाधा से बचाता है| व्यापार में वृद्धि करता है| महिलाएं पन्ना को अपने पति की सुख शान्ति के लिए पहनती हैं| पन्ना पहनने से खाँसी, गले का दर्द, टांसिल्स, रक्तचाप ठीक रहता है| पन्ना को सोने की अँगूठी में फिट करवा कर बुधवार के दिन प्रातः बुध  की होरा के समय पूजा घर में जाकर अँगूठी को दूध में व् गंगाजल में स्नान करवा कर बुधदेव के मंत्र “ ॐ बं बुधाय  नमः “ का उच्चारण 108 बार करके अँगूठी को सिद्ध करके तर्जनी उँगली में पहनना चाहिए| पन्ना को खूब अच्छी तरह से परख कर एवं विश्वस्त दूकान से ही खरीदें क्योंकि पन्ना की जितनी अच्छी गुणवत्ता होगी उतना हीअधित लाभ मिलेगा|