दैनिक राशिफल 11 मार्च 2022 (शुक्रवार)

Comment(6)

https://acharyaastrologer.com/wp-content/uploads/2022/03/AE99FBF5-C7C1-4CDE-8DD9-BF2D09AF4A79-260x167.jpeg
11 Mar
2022

मेष राशि(Aries): राशि का स्वामी मंगल, बुध, सूर्य की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी।जीवन साथी का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है।सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट और आमोदप्रमोद में बीतेगा।

वृष राशि(Taurus): आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्तासे गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने सेअनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि(Gemini): राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता कासमाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने कासौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि(Cancer): चन्द्रमा द्वादश भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य मानप्रतिष्ठामें वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकररात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन सुसमाचार मिलेगा। दिन आपका उत्तम रहने वाला है।

सिंह राशि(Leo): राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में गया है। आपकी आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेषसफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि(Virgo): राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा है। रोजगारव्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्तहोगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशीका कारण बन सकती है। शुभ खर्चा और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला राशि(Libra): आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घरपरिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभवहोगा। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि(Scorpio): आपकी राशि पर तृतीय शनि एवं अष्टम भाव चन्द्र योग अभी सात दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछआन्तरिक विकार जैसे वायु, मूत्र, रक्त जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय मेंसलाह लेने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी खुद को थोड़ा आराम दें।

धनु राशि(Sagittarius): आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ भीमिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यंत सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों मेंभाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। दिन आपका उत्तम है।

मकर राशि(Capricorn): आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयासफलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर और सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में पड़ें। रात्रिमें प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। मातापिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि(Aquarius): आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है।अतः निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकरअकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़ेविवाद से बचें।

मीन राशि(Pisces): आज का दिन पुत्रपुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला रहागतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेनदेन करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा औरपुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का एकादश योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

6 Comments

Post a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *