सूर्य गोचर धनु राशि में 2024

Comment(1)

http://acharyaastrologer.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_7752-260x146.jpeg
06 Dec
2024

सूर्य गोचर धनु राशि में, खरमास में मकर सहित 5 राशियां सावधान रहें, रुपये-पैसे के साथ सेहत को भारी नुकसान की आशंका

सूर्य गोचर 2024: सूर्य देवता 15 दिसंबर को रात को 9 बजकर 56 मिनट पर अपने मित्र गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 30 दिन का खरमास का आरंभ हो जाएगा। खरमास की अवधि मकर और वृषभ सहित 5 राशियों के लिए शुभ नहीं मानी जा रही है। खरमास में अशुभ ग्रहों की सक्रियता बढ़ने की वजह से इन राशियों के लोगों को अचानक से गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी नौकरी में समस्‍याएं आ सकती हैं और अचानक से कारोबार में भारी नुकसान होने की आशंका है। आपके पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है और रिश्‍तेदारों से आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं किन-किन राशियों को खरमास की इस अवधि में विशेष रूप से सावधानियां रखनी चाहिए।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश वृषभ राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। दवा खाने की भी नौबत आ सकती है। गोचर काल में दवा से जुड़े लोगों को काफी तरक्की मिलेगी। केंद्र या राज्य सरकार के विभागों के काम पूरे होने में थोड़ा और समय लग सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने कामों को ध्यान केंद्रित करके पूरा करें। विवादों और अदालती मामलों को बाहर ही निपटाना समझदारी होगी। धन के लिए यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश कन्या राशि के जातकों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र और पारिवारिक मामलों में चिंताएं रहेंगी, लेकिन आप स्थिति को समझदारी से संभाल भी पाएंगे। आपकी राशि के लिए सूर्य बारहवें भाव का स्वामी है, इसलिए स्वास्थ्य पर आपका खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन के योग हैं। सूर्य के इस गोचर के दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। यदि आप इस दौरान अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गुप्त रखने पर काम करते हैं तो आपको अधिक सफलता मिलेगी।

सूर्य का धनु राशि में संचार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। इस दौरान आपके कई काम पूरे होंगे, तो कुछ काम में किसी कारणवश परेशानी भी आ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको आंखों से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहना होगा। दवाओं की प्रतिक्रिया से भी बचना होगा। हालांकि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। गोचर काल में लंबे समय से दिया हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। करियर में काफी सफलता मिलने की उम्मीद है। सूर्य आपकी राशि का स्वामी है। धन में वृद्धि हो सकती है, लेकिन खर्च भी काफी अध‍िक होगा। आपका साहस बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

सूर्य का धनु राशि में गोचर मकर राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। इस दौरान अधिक भागदौड़ के कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं तो सावधान रहें। यह गोचर मकर राशि के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस गोचर से विपरीत राजयोग बनेगा। हालांकि जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए समय बहुत अनुकूल है। उनको लाभ हो सकता है।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश मीन राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। मीन राशि वालों के लिए सरकारी विभागों में रुके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन इसके लिए आपका पैसा पानी की तरह खर्च हो सकता है। अगर आप घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसका सौदा बहुत ही सोचकर करें। नुकसान की आशंका है। गोचर के दौरान मित्रों और रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लेकिन आप या आपके परिवार के सदस्यों की सेहत में अचानक से गिरावट आ सकती है।

1 Comment

Post a comment

Your email address will not be published.